महंगाई,बेरोजगारी भ्रष्टाचार समेत अन्य मांगों को लेकर 9 जून को धरना की तैयारी को लेकर राजद की बैठक
न्यूज डेस्क
मधुबनी जयनगर अनुमंडल के जयनगर बाजार में देश और राज्य में बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी भूखमरी, सरकारी विभागों में चरम पर भ्रष्टाचार एवं राज्य में लाचार प्रशासनिक विधि व्यवस्था को लेकर आगामी मंगलवार को बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राजद के द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को जयनगर के सुरेका अतिथि भवन में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव ने किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह मधुबनी जिला प्रभारी फैयाज आलय, श्री नारायण महतों, हसन अंसारी, हनुमान राउत, प्रदीप कुमार यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष भरत भुषण यादव, राम बहादुर यादव, विष्णु देव भंडारी, बाबूबरही प्रत्याशी अरुण सिंह कुशवाहा, मनोज वर्मा, जाकिर हुसैन, सुमन झा, सचिन चौधरी, पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव, पूर्व मुखिया भोला यादव समेत अन्य मौजूद थें। जिला प्रभारी फैयाज आलय ने कहा कि पांच ज्वलंतशील मुद्दा को लेकर आगामी 9 जून को सभी प्रखंड कार्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है। किसी भी विभाग में बिना रिश्वत काम नहीं होता है। महंगाई की मार सिर्फ किसी खास व्यक्ति बल्कि पूरे देशवासियों पर पड़ने लगा है। युवा पढ़ाई कर बेरोजगारी की मार झेल रहा है। राज्य में दलितों पर अत्याचार आम बात हो गई है। राजद दलित, गरीब की आवाज है।

