बिहारसमस्या

पेट्रोलियम संकट और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सूरज कुमार 

पटना / पेट्रोलियम संकट और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर अब इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल बाजार पर दिखने लगा है। चांदनी मार्केट समेत कई इलाकों में पंखा, वायर, केबल, बल्ब, मिक्सी और इंडक्शन जैसे घरेलू उपकरण 30% से 40% तक महंगे हो गए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि PVC, कॉपर, एल्यूमीनियम और लोहे जैसी जरूरी धातुओं की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। इससे कंपनियों की लागत बढ़ी और उसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ा।
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों की संख्या भी घटने लगी है और कई लोग खरीदारी टाल रहे हैं। यदि हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में और महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।