देश - विदेशखेलबड़ी खबरे

BCCI का बड़ा फैसला टी20 में श्रेयस अय्यर नए कप्तान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

नई दिल्ली /भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 इंटरनेशनल में बड़ा बदलाव करते हुए नए कप्तान के नाम पर मुहर लगा दी है। सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की टी20 कमान संभालेंगे।

BCCI सूत्रों के मुताबिक, 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। बोर्ड लंबी kmयोजना के तहत युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाकर टीम तैयार करना चाहता है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने IPL 2024 जीता था और वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाला नाम वैभव सूर्यवंशी का है। IPL 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले 15 साल के इस ओपनिंग बल्लेबाज को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया जाना तय हो गया है। IPL 2026 में वैभव ने सबसे कम उम्र में शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।

सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज टीम का हिस्सा बने रहेंगे। BCCI उन्हें बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी के दबाव से मुक्त करना चाहता है।

टीम का आधिकारिक ऐलान BCCI जल्द कर सकता है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से नए कप्तान और युवा खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के मिशन 2028 की शुरुआत होगी।