SSB द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजन
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर द्वारा वाहिनी मुख्यालय तथा इसके 18 सीमा चौकियों के परिसर में एक पौधा माँ के नाम व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, अधीनस्थ कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों द्वारा 1200 पौधा रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट 48वीं वाहिनी द्वारा बताया गया की पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से न केवल हरित आवरण बढ़ता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बल कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, द्वितीय कमान अधिकारी (2IC) श्री हरेन्द्र सिंह, उप कमांडेंट श्री हरि नारायण जाट एवं उप कमांडेंट श्री विमल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

