बिहार

बिहार में 3 महीने में आएगी नई कोचिंग पॉलिसी : मंत्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

ममता कुमारी 

पटना /खान सर की कोचिंग से जुड़े विवाद और मारपीट की घटना के बाद बिहार सरकार ने कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अगले तीन महीने के भीतर राज्य के लिए नई कोचिंग नीति तैयार की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वह इस विवाद को लेकर राज्य के डीजीपी से बात करेंगे। खान सर की ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर हुए हमले, तोड़फोड़ और कोचिंग माफिया के आरोपों की गहन जांच होगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा, फीस को लेकर मनमानी, छात्रों की सुरक्षा और लगातार सामने आ रहे विवादों को देखते हुए स्पष्ट नियमों की जरूरत महसूस की गई है। पटना में हाल में स्कूल समय में कोचिंग चलाने पर भी रोक लगाई गई है।

क्या होगा नई पॉलिसी में सूत्रों के अनुसार नई कोचिंग नीति में इन बिंदुओं पर फोकस रहेगा

1. रजिस्ट्रेशन अनिवार्य  सभी कोचिंग संस्थानों का शिक्षा विभाग में रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।
2. फीस नियंत्रण फीस स्ट्रक्चर को पारदर्शी बनाना और मनमानी वसूली रोकना।
3. सुरक्षा मानक फायर सेफ्टी, CCTV, इमरजेंसी एग्जिट जैसे इंतजाम अनिवार्य होंगे।
4. समय निर्धारण स्कूल समय में कोचिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।
5. शिकायत निवारण छात्रों और अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन और शिकायत तंत्र।

लगातार विवाद बने वजह

पिछले दिनों पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड को गोली मारने का दावा और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की गिरफ्तारी ने सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया। प्रशासन का मानना है कि नियम न होने से कोचिंग माफिया पनप रहा है।