बिहार

सुशासन और विकास की पहचान बने नीतीश कुमार : मीणा कामत, विधायक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर प्रसाद सिंह

 

मधुबनी/बाबूबरही विधानसभा विधायक मीणा कामत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दशक के कार्यकाल  सुशासन को आधार और जनसेवा को धर्म मानकर मुख्यमंत्री ने बिहार को नई पहचान दी है। बाबूबरही विधानसभा सहित पूरे बिहार में सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

Biha Halchal News उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और सादगी ने महिलाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। शराबबंदी, जीविका समूह, 50% महिला आरक्षण, साइकिल-पोशाक योजना जैसी योजनाओं को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनाया।

विकास के पथ पर निरंतर बढ़ता बिहार यही है दो दशक के नव निर्माण की पहचान जैसे सड़क, बिजली, हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।