बड़ी खबरेउत्तर प्रदेश

छोटे भाई का शव देखते ही अखिलेश यादव भावुक हो गए

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। परिवार की सहमति के बाद प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उनका शव लखनऊ स्थित आवास पर शव पहुंचा। छोटे भाई का शव देखते ही अखिलेश यादव भावुक हो गए। वह अपने भाई को बस एकटक देखते रहे। डिंपल यादव और अपर्णा यादव भी भावुक दिखाई दीं।

प्रतीक यादव का शव आवास पर पहुंच गया है। अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी आवास पर पहुंचे। जहां प्रतीक यादव का उन्होंने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए आवास पर नेताओं और लोगों का आने का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि कल (गुरुवार) लखनऊ के पिपराघाट पर प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।