Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवस्था लेकर पुलिस अधिकारियों को कई अहम निर्देश
न्यूज डेस्क
बंगाल / Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए और धार्मिक आयोजनों के कारण आम लोगों को सड़क जाम जैसी परेशानी नहीं होनी चाहिए, सिवाय विशेष अवसरों के।
नई सरकार की यह पहली बड़ी प्रशासनिक बैठक थी, जिसमें S N Gupta, Ajay Ranade और Ajay Nanda समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में अवैध कोयला और रेत खनन, पशु तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने पर भी जोर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि कानून सभी समुदायों पर समान रूप से लागू किया जाए।

