देश - विदेशअजब गजब

PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

दिल्ली/नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय अस्थिर दौर से गुजर रही है और भारत के पास तेल के बड़े-बड़े कुएं नहीं हैं, इसलिए देश को आयातित तेल पर भारी निर्भर रहना पड़ता है। इससे विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है और अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर लोग ईंधन की बचत करें, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाएं और अनावश्यक सोने की खरीदारी रोकें, तो देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार पूलिंग और ऊर्जा बचत की आदत अपनाने की भी सलाह दी। मोदी ने कहा कि छोटे-छोटे त्याग और अनुशासन से भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। सोने में निवेश कम कर लोग दूसरे उत्पादक क्षेत्रों में निवेश करें, जिससे रोजगार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद राजनीतिक और आर्थिक हलकों में बहस तेज हो गई है।