बड़ी खबरेक्राइमबिहार

सशस्त्र सीमा बल जयनगर द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाइयों में मोबाइल फोन, नेपाली शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

मधुबनी/भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाइयों में मोबाइल फोन, नेपाली शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त किए गए।

प्रथम कार्रवाई (मोबाइल बरामदगी)
सीमा चौकी कमला की नाका पार्टी द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 270/15 के निकट नाका ड्यूटी के दौरान एक टोटो चालक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान टोटो में रखे बैग से 23 नग POCO कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में संबंधित व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
01 व्यक्ति गिरफ्तार (स्थानीय निवासी, जयनगर क्षेत्र, मधुबनी)
बरामद मोबाइल एवं टोटो को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय जयनगर को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।

द्वितीय कार्रवाई (नेपाली शराब बरामदगी)
सीमा स्तंभ संख्या 271/WP-1 के निकट नाका ड्यूटी के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर आते दिखाई दिए। नाका पार्टी को देखकर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान—
नेपाली शराब (Sofi Gourav) – 150 बोतल (45 लीटर)
मोटरसाइकिल – 02
बरामद किए गए।
जब्त सामान को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना देवधा को सुपुर्द किया गया है।

कमांडेंट का वक्तव्य
“48वीं वाहिनी SSB सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारे जवान दिन-रात सीमा पर मुस्तैदी से तैनात हैं तथा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सीमा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।