बड़ी खबरेक्राइम

अवैध देशी कट्टा जिंदा कारतूस एवं धारदार हथियार के साथ 08 अभियुक्त गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /गुप्त सूचना के आधार पर लदनियां थाना ने  मरनैया में कुछ लोग किसी बड़ी घटना को अजाम देने के उद्देश्य से सड़क के किनारे स्थित शंभु कामत के घर में इकट्ठा हुए है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष  द्वारा पुलिस टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। जब घर में 08 व्यक्ति चौकी पर बैठ कर नशापान कर थे। पुलिस द्वारा सभी से नाम/पता पुछने के उपरांत विधिवत तालाशी लेने पर आठ व्यक्ति जिस चौकी पर नशा का सेवन कर रहे थे उसी चौकी पर ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ पाया गया तथा चौकी पर रखे पुआल के बिछौने के नीचे से 01 देशी कट्टा एंव 02 जिन्दा कारतूस तथा विभिन्न प्रकार के कुल आठ (08) लोहे से बना तेज धारदार हथियार / चाकू व अन्य सामान पाया गया।  पुलिस द्वारा कड़ाई से जब एक जगह इकट्ठा होने का कारण पूछा गया तो इनके द्वारा बताया गया कि हम सभी ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे थे। इसके बाद हम सभी गृहभेदन / डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थें। लेकिन इनसे पूर्व ही पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी कर ली गई।

तत्पश्चात सभी सामानों को विधिवत जब्त करते हुए सभी व्यक्तियो को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया। इनमें से 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया हैं। इस संबंध में लदनिया थाना द्वारा NDPS एवं आर्म्स एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः

01. शम्भु कुमार कामत, पे०-बिनोद कामत, सा०-मरनैया नवटोली, थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

02. लक्ष्मण साफी, पे० रामप्रसाद साफी, सा० मरनैया नवटोली, थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

03. परशुराम कामत, पे०-लालबाबू कामत, सा०-मरनैया थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

04. सर्जुन कुमार कामत, पे०-स्व० फेकन कामत, सा०-मरनैया थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

05. मधुसुधन कुमार कामत, पे०-स्व० कृष्णदेव कामत, सा०-मरनैया थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

06. अजय कुमार कामत, पे०-स्व० राजेंद्र कामत, सा०-मरनैया थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

07. अतुल कुमार कामत, पे०-दिलीप कामत, सा०-मरनैया थाना-लदनिया, जिला-मधुबनी।

08.01 विधि विरूद्ध बालक

बरामदगी 

01. देशी कट्टा:- 01

02. जिंदा कारतूस :- 02

03. लोहे से बना तेज धारदार हथियार :- 08

04. मोबाईल :- 02