चिकनोटवा गांव में पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई 400 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 3 बाइक जब्त
रिपोर्ट -कृष्णा कुमार
मधुबनी/ लदनियां थाना क्षेत्र में मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चिकनोटवा गांव में पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक तस्कर को नेपाली शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से लगभग 400 लीटर नेपाली शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 3 बाइकको जब्त किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर नेपाल से शराब लाकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में था।
फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बॉर्डर इलाके में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

