मधुबनी विधानसभा सीट के चुनावी माहौल तेज. आए विशेष जानते हैं
राम दुलार यादव, संपादक
पटना/ मधुबनी विधानसभा सीट के लिए चुनावी माहौल गरमा गया है।यह सीट जीतने के लिए महागठबंधन और एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहली बार चुनाव लड़ रही जनसुराज भी मुकाबले को कड़ा बना रही है। अभी यह सीट आरजेडी के खाते में हैं।
9 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से आरजेडी के टिकट पर समीर कुमार महासेठ, जन सुराज पार्टी (JSP) के अनिल कुमार मिश्रा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के माधव आनंद प्रमुख रूप से हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से रशीद खलील और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं।
बिहार में बीजेपी का जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के साथ गठबंधन है, जबकि RJD का कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के साथ गठबंधन है।
मधुबनी का चुनावी इतिहास
मधुबनी विधानसभा सीट बिहार के मधुबनी जिले में आती है। 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समीर कुमार महासेठ ने विकासशील इंसान पार्टी के सुमन कुमार महासेठ को 6814 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने मधुबनी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में RJD उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने 6814 वोटों (3.87%) के अंतर से सीट जीती थी। उन्हें 38% वोट शेयर के साथ 71332 वोट मिले। उन्होंने वीआईपी उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ को हराया था। जिन्हें 64518 वोट (34.37%) मिले थे। LJP उम्मीदवार अरविंद कुमार पूर्वे 15818 वोट (8.43%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में RJD उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने 7307 वोटों (4.42%) के अंतर से सीट जीती थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रामदेव महतो को हराया था।
पिछले चुनावों में विजेता उम्मीदवारों की सूची
2020 समीर कुमार महासेठ (RJD)
2015 समीर कुमार महासेठ (RJD)
2010 राम देव महतो (BJP)
Oct 2005 राम (BJP)
Feb 2005 राम (BJP)
2000 रामदेव महतो (BJP)
1995 राज कुमार महासेठ (JD)
1990 राज कुमार महासेठ (IND)
1985 पद्मा चौबे (कांग्रेस)
1980 राज कुमार महासेठ (JNP)
1977 दिगंबर ठाकुर (JNP)
1972 सूर्य नारायण सिंह (SOP)
मधुबनी विधानसभा पर मतदान की तारीख
बिहार में मधुबनी चुनाव क्षेत्र में दूसरे चरण में 11 नवंबर को राज्य के अन्य 121 विधानसभा क्षेत्रों के साथ मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

