बड़ी खबरेबिहारसंस्कृति

15 अगस्त लदनिया में धूमधाम से मनाया 79 वें स्वतंत्रता दिवस

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/ लदनिया प्रखंड क्षेत्र के 15 अगस्त यानि 79 वें स्वतंत्रता दिवस देश भर में धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में आकर्षक झांकियां निकाली गई।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय लदनियां मैदान में प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। थाना कार्यालय प्रांगण में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अनूप कुमार एवं गांधी स्मारक के समीप राम इकबाल चौधरी के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रांगण में चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार अमन, पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोजी के अलावा कस्तूरबा गांधीआवासीय बालिका विद्यालय प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी लदनियां राकेश कुमार ठाकुर,

एस . एम.जे खाजेडीह कॉलेज, नव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिधप परसाही, महिला इंटर कॉलेज खाजेडीह के अलावा  राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।