बिहार

कृषि एवं किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं मोदी सरकार : अरविन्द सिंह

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि कृषि एवं किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं मोदी सरकार। इसी के फल स्वरुप केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित योजना के रूप में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू करने को मंजूरी दे दी है,किसानों को खेती में आने वाली लागत और बाहर से खरीदे गए संसाधनों पर निर्भरता में कमी होगी।

एनडीए सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्र प्रायोजित योजना पर मिशन मोड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का काम एनडीए सरकार काम कर रही है। इस पर कुल परिव्यय 2,481 करोड़ होगा।

श्री अरविन्द ने कहा कि इससे खेती में आने वाली लागत को कम करने के लिए किसानों को सहायता मिलेगा और स्वस्थ मृदा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण एवं रखरखाव होगा, जैव विविधता को बढ़ावा और विविध फसल प्रणालियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसमें इच्छुक ग्राम पंचायतों के 15,000 समूहों में लागू किया जाएगा। 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की होगी शुरुआत। 1 करोड़ किसान होंगे लाभान्वित।

आवश्यकता-आधारित 10,000 जैव-इनपुट संसाधन केन्द्रों की होगी स्थापना साथ ही लगभग 2,000 प्राकृतिक खेती मॉडल प्रदर्शन फार्मों की होगी स्थापना।और 30,000 कृषि सखियों/सीआरपी की तैनाती की जाएगी।