बिहार

मृतक कलावती देवी को न्याय मिले : रामदेव चौधरी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहारशरीफ /बिहारशरीफ के पचासा चौक बाबासाहेब के प्रतिमा के समक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वाधान में बैठक की गई।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान एंव मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव चौधरी तथा सामाजिक कार्यकर्ता जाहिर अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि नवादा जिला के रजौली थाना के अंतर्गत मुरैना, अंधवारी गांव में दिन शनिवार को तिथि 16/11/ 24 को शाम 4:00 बजे महादलित (पासी) बिनोद चौधरी की पत्नी कलावती देवी की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक कलावती देवी घटना के समय अपने खेत में धान का फसल काट रही थी,तब घटना को अंजाम दिया गया। उमा यादव, किशन यादव,चरित्र यादव,अभिषेक यादव, राजेश यादव उस दिन बगल में ही शराब पार्टी कर रहा था। शराब पीने के बाद खेत में रेंगते हुए,मृतक के पास पहुंचकर इन लोगों ने हत्या कर दी। 1985 ई में मृतक के परिवार को सरकार द्वारा आवंटित जमीन पर भूमाफिया कब्जा करने पहुंचे थे। जमीनी संजिश के तहत हत्या की गई। सुशासन की सरकार में दलित एवं महादलित की हत्या जारी है। तत्काल बिहार के NDA सरकार रोक लगाए।
मृतक के परिवार को एक करोड़ रूपया एवं एक परिवार को सरकारी नौकरी मिले। मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से सुरक्षा प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लालती देवी सूरज प्रताप कोहली सांख्यानुपाती भगीदारी पार्टी के प्रदेश महासचिव मुन्ना कुमार नगीना पासवान आदि लोग उपस्थित हुए।