डॉ रेणु यादव को डॉ कुमार विमल साहित्य अवार्ड
पटना /गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सह साहित्यकार डॉ रेणु यादव को डॉ कुमार विमल साहित्य अवार्ड 2024 प्रदान किया गया। डॉ रेणु यादव को यह अवार्ड श्रीकृष्ण सेवा न्यास परिषद बिहटा पटना के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा महोत्सव के अवसर पर साहित्यिक के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं अन्य उपलब्धियों के लिए दिया गया है।
डॉ यादव उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिले की रहने वाली है ये हिन्दी के संजीदा युवा कवियत्री एवं लेखिका ही नहीं हिन्दी व भोजपुरी भाषा के प्रकांड विद्वान हैं ।स्त्री विमर्श पर केंद्रित कहानियां, कविताएं एवं शोधात्मक आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहा है।