बिहार

बिहार भाजपा अध्यक्ष जिला अध्यक्षों की जारी की सूची, कई नए लोगों को दी गई जिले की जिम्मेदारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/ बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल करते हुए नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भाजपा के सांगठनिक 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इसमें कई ऐसे नए लोग हैं जिन्हें जिला की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार भाजपा के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से इसकी सूचना जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों का मनोयन किया है।

डॉ जयसवाल ने सूची जारी करते हुए विश्वास जताते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। उन्होंने सभी नए अध्यक्षों को नवदायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी है।

नए अध्यक्षों की सूची संलग्न है..