बिहार

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लगभग 2 महीने बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

पटना / आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लगभग 2 महीने बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए खुद तेजस्वी यादव उनके साथ मौजूद थे।  उनकी वापसी के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और समर्थकों के लिए ये बीच भी उत्साह देखने को मिला।

जगदानंद सिंह पिछले दो महीने से लालू यादव और तेजस्वी यादव से नाराज़ दिख रहे थे। उनके बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से ही उन्होंने आरजेडी से भी दूरी बना ली थी। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।  लालू यादव ने सिंगापुर रवाना होने के पहले जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया और उनसे बातचीत की। लालू यादव ने उन्हें बताया कि सब आपको करना है। अब लालू की बात को जगदाबाबू भला कैसे टाल सकते थे।

तेजस्वी यादव ने अपनी मौजूदगी से उनके स्वागत को और ख़ास बना दिया। अब आज यानी मंगलवार से जगदानंद सिंह की ड्यूटी शुरू हो जाएगी और वे फिर से अपने पद की ज़िम्मेदारी निभाएंगे।