बिहारसंस्कृति

भाजपा के पूर्व एमएलसी ने किया मेले का उद्घाटन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 

 अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के पिपराही के भारत-नेपाल  सीमा से सटे प्रखंड के पिपराही गांव में आयोजित विजयादशमी मेले का उद्घाटन पूर्व भाजपा एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने किया। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यों से समाज में समरसता आती है। ऐसे उत्सव से उत्साह बढ़ता है और उत्साहित व्यक्ति ही सृजनात्मक कार्य कर पाता है। इसतरह ऐसे अनुष्ठान से लोक और परलोक फलित होते हैं।

मौके पर कमेटी के पदेन अध्यक्ष मुखिया रामदेव महतो, आजीवन सचिव पद पर नामित अशोक सेन, निदेशक मंडल के अध्यक्ष पूर्व सरपंच रामचन्द्र सिंह, बरियारपट्टी नेपाल के मेयर संतोष कुमार महतो, मुखिया रामदेव महतो, दिलीप यादव, गणेश ठाकुर, सुरेन्द्र मंडल, शंकर प्रसाद,लछमिनिया पंचायत के सरपंच रवीन्द्र साह समेत सैकड़ोंलोग थे। श्री महासेठ ने अपने समर्थकों के साथ गाढ़ा, सिधपा, खाजेडीह, लदनियां आदि दुर्गा मंदिर पहुंचकर माताजी की आराधना की।