मधुबनी जिला में 43 हजार 49 घरेलू गैस उपलब्ध और पेट्रोल, डीजल भी
न्यूज डेस्क
मधुबनी जिला में। दिनांक-16.04.2026 को 43 हजार 49 घरेलू गैस उपलब्ध है।* *मधुबनी जिला में गैस की आपूर्ति हेतु सभी कंपनियों को मिलाकर कुल-103 वितरक है। दिनांक-01.03.2026 से 15.04.2026 तक कुल बुकिंग- 6 लाख 39 हजार 301 है। वर्तमान में एल.पी.जी. सिलिंडर डिलीवरी के उपरांत अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा।अपने मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी.(डी.ए.सी.) प्राप्त कर भेंडर के माध्यम से ही गैस सिलिंडर प्राप्त करें।
मधुबनी जिले के सभी एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है। आमजन गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगाये एवं पैनिक बुकिंग नही करें।
*समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर-1906, आई.ओ.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-23333-555, बी.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-22-4344 एवं एच.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-2333-555 पर संपर्क करें।
जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस के संबंध में उपलब्ध कराए गए गूगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdFS09bnZE8LfNU4Qw_88jHtp_TkN2FBR5DtCaAQLeKRgdaKw/viewform?Koi=1 पर सभी आमजन अपना-अपना शिकायत अथवा सुझाव दर्ज कर सकते है, जिस पर जिलाधिकारी स्तर से निदेश के आलोक में नियमानुकूल अग्रेत्तर कारवाई की जाती है।साथ ही
जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06276-222576 पर भी जानकारी दें सकते है।*जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करनेवालों पर कारवाई के लिए गठित टीम चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई है।
सभी उपभोक्ताओं को अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नही है।अनावश्यक गैस एजेंसियों पर भीड़ नही लगाए एवं अपनी बारी का प्रतीक्षा करते हुए होम डिलीवरी से गैस प्राप्त करें।
वही विभिन्न कंपनियों के पेट्रॉल पम्पों पर दिनांक-16.04.2026 को 462.6 हजार लीटर पेट्रॉल तथा डीजल(हाई स्पीड डीजल) 683.1 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों से पेट्रॉल-डीजल का अनावश्यक भंडारण नही करने की अपील की गई।

