बिहार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया नीतीश-तेजस्वी पर हमला

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को यूपी में चुनाव लड़ने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना आ रहा है। नीतीश विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें तो भारत सरकार उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार देगी। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी कार्तिकेय गए हैं और कईयों को अभी जाना बाकि है। कार्तिक गये अब अगहन,पूस और माघ की बारी है एक-एक कर सब चल जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जो आदमी 17 साल में एक भी चुनाव नहीं लड़ा अब वो यूपी में चुनाव लड़ने चले हैं। यूपी में तो जमानत भी जब्त हो जाएगी।

एक बार विधानसभा का चुनाव लड़के तो दिखाएं। अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश औंधे मुंह गिरेंगे उनको दिन में मुंगेरी लाल का हसीन सपने आ रहे हैं। लोकसभा की बात छोड़िए नीतीश कुमार यदि विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें तो भारत सरकार राष्ट्रीय पुरस्कार देगी। नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी गलती को छिपाकर जाति धर्म को जोड़कर बिहार के साथ नाइंसाफी कर रहे है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को कतई माफ नहीं करेगी। अपनी नाकमयाबी पर नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।वहीं तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं। कई लोगों को चार्जशीटेड के बाद नोटिस आ गया है अब इनकी भी छुट्टी होने वाली है। कार्तिक गये अब अगहन,पूस और माघ की बारी है एक-एक कर सब चल जाएंगे।