बिहार

अब बिहार में सरकार के सहयोगी भी कर रहे हैं दिल्ली सरकार की तारीफ़ : आप

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 

पटना/बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माँझी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की तारीफ़ करते हुए कहा की बिहार सरकार को भी अब अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडल के तर्ज़ पर काम करना चाहिए।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश एवं प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर कहा की जीतनराम माँझी द्वारा दिल्ली सरकार के कार्यों की तारीफ़ करना उनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मॉडल की चर्चा आज पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। इसी लिये सिंगापुर में आयोजित मेयर्स सम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाया गया था ।

परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि केजरीवाल को दूसरे देश में भारत की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर किये गये कार्यों को बताये जाने से रोका जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सिंगापुर में आयोजित सम्मलेन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्योता दिया गया है। इसमें वे दिल्ली के विकास को रेखांकित करने जाने वाले थे लेकिन एलजी ऑफिस से उन्हें सिंगापुर जाने की इजाज़त नहीं दी गयी।