बिहार

बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित किये गए जागरूकता कार्यक्रम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

प्रदीप कुमार नायक

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मधुबनी के तत्वाधान में बाढ़ पूर्व तैयारी एवं डूबने/नाव दुर्घटना की रोकथाम हेतु फुलपरास, एवम घोघरडीहा अंचल में अनुमंडल पदाधिकारी के देख-रेख में एसडीआरएफ टीम द्वारा गोताखोरों, नाविकों, युवा स्वयंसेवकों, राहत बचाव दल कार्यकर्ताओं, स्थानीय कर्मियों व जनप्रतिनिधियों का संवेदीकरण एवं क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में सभी संबंधित को बाढ़ पूर्व तैयारी, डूबने से बचाव, नाव दुर्घटना की रोकथाम की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। मॉकड्रिल के माध्यम से प्राथमिक उपचार एवं खोज- बचाव, सर्पदंश बचाव, सीपीआर की विधियों, डूबते को बचाना, राफ्ट बनाने की विधियो, पारिवारिक सुरक्षा किट आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़ से पहले बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के पश्चात की जाने वाली सावधानियां के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।