घुड़दौड़ का रोमांच जीतने वाले को मिलेगी महिंद्रा थार
रिपोर्ट:सुरेश कुमार सिंह
मोकामा/अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का जश्न इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के मौके पर आयोजित भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए 10 हजार से अधिक लोग मैदान में पहुंच गए। इस मुकाबले में देश के अलग-अलग राज्यों से करीब तीन दर्जन घुड़सवार अपने शानदार घोड़ों के साथ हिस्सा लेने पहुंचे।
प्रतियोगिता के विजेता घोड़े के मालिक को महिंद्रा थार देने की घोषणा की गई है। लेकिन मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के कारण फाइनल मुकाबला रोकना पड़ा। अब फाइनल रेस गुरुवार को आयोजित होने की बात कही जा रही है।

