खेलदेश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका 28 गेंदों में जड़ा शतक 52 गेंदों में दोहरा शतक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए महज 52 गेंदों में दोहरा शतक भी पूरा किया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है।

बिहार की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे इस युवा सितारे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।