बड़ी खबरेदेश - विदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पक्षपातपूर्ण रवैया बेनकाब देश भर में उठ रही इस्तीफे की मांग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

नई दिल्ली/ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगातार पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लग रहा है। विपक्षी दलों और आम मतदाताओं का कहना है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्रों के अनुसार देश के ज्यादातर मतदाताओं का भरोसा अब मुख्य चुनाव आयुक्त पर से उठ चुका है। बिहार में SIR सहित कई अहम फैसलों को लेकर आयोग की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि ज्ञानेश कुमार समय रहते अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो देश में अविश्वास और आंदोलन का माहौल और गहरा सकता है। लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है।

जनता की मांग है कि चुनाव आयोग को तुरंत अपनी विश्वसनीयता बहाल करनी चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।