क्राइमदिल्लीदेश - विदेश

स्वाती मालीवाल को सोशल मीडिया पर मिल रही रेप की धमकी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल को रेप की धमकी मिल रही है। साजिद खान को लेकर ट्टीट करने के बाद स्वाती मालीवाल को सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही है। इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से कर दी है। उन्होंने ट्वीट के साथ धमकी वाले कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किये हैं। जिसमे स्वाति मालीवाल के साथ रेप को लेकर कितने अश्लील और शर्मनाक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा की जब से साजिद खान  को बिग बॉस से बाहर करने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो को चिट्ठी लिखी है तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। ज़ाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को शिकायत दे   एफ आई आर दर्ज करे और जाँच करें। जो  भी इनके पीछे है उनको गिरफ्तार करें।

स्वाति मालीवाल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को जल्द से जल्द शिकायत पर ध्यान देकर साजिद खान को तुरंत बिग बॉस शो से हटाने तथा बिग बॉस के खिलाफ कार्रवाई कर सभी शिकायतों की जाँच करें। स्वाति मालीवाल ने बताया की उनकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।