राजनीतिकदेश - विदेशबड़ी खबरे

SIR में नाम कटा तो घबराएं नहीं अब घर पहुंचेंगे अफसर दस्तावेज लेकर खुद जुड़वाएंगे नाम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

नई दिल्ली /मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) को लेकर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं, उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।चुनाव आयोग अब खुद आपके घर आएगा और आपका नाम दोबारा वोटर लिस्ट में जोड़ने में मदद करेगा।

शनिवार को दिल्ली स्थित निर्वाचन भवन (Nirvachan Sadan) में हुई उच्च स्तरीय बैठक में आयोग ने तय किया है कि ..

1. जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटा है, वे Form-6 या निर्धारित प्रारूप में नाम दोबारा जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2. आवेदन के बाद BLO और निर्वाचन अधिकारी खुद आवेदक के घर-घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
3. अधिकारी ही संबंधित दस्तावेजों को जुटाकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
4. तय समय-सीमा के भीतर ERO (Electoral Registration Officer) इन आवेदनों पर अंतिम फैसला लेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे SIR के बाद ड्राफ्ट सूची से कुल 13.37 करोड़ नाम कम हुए हैं। इसमें मृत मतदाता, डुप्लिकेट, स्थायी रूप से पलायन कर चुके और फर्जी नाम शामिल हैं। हालांकि विपक्ष लगातार इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा था कि गरीब और प्रवासी मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं। इसी विवाद को शांत करने के लिए आयोग ने यह घर-घर जाकर मदद करने वाला मॉडल अपनाया है।