जयनगर में 50 लाख की रंगदारी मकान पर ताला जड़ने वाले तीन भू-माफिया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क
मधुबनी / जयनगर थाना के जयनगर में 50 लाख की रंगदारी मांगने और मकान पर ताला जड़ने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 08 सितंबर को जयनगर थाना को सूचना मिली कि आर्य कुमार पुस्तकालय रोड स्थित प्रमोद अग्रवाल के 14 साल पुराने आवासीय मकान के मुख्य गेट पर कुछ भू-माफियाओं ने ताला लगा दिया है। प्रमोद अग्रवाल वृद्ध हैं और पत्नी के निधन के बाद अक्सर बाहर रहते हैं, उनके परिजन भी बाहर नौकरी करते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपितों ने मकान का गलत दावेदार बनकर 50 लाख रुपये की रंगदारी* मांगी और न देने पर गेट पर ताला जड़ दिया।
प्र
मोद अग्रवाल के आवेदन पर जयनगर थाना कांड संख्या 458/26 के तहत BNS की धारा 119(1)/308(5)/61(2)/3(5) में मामला दर्ज किया गया।
जांच में पता चला कि यह गिरोह कमजोर और अकेले रहने वाले लोगों की जमीन-मकान पर गलत दावेदार खड़ा कर अवैध कब्जा करता है।
गिरफ्तार आरोपित रवि राम, पिता स्व. मिश्रि राम, साकिन कोईलख, राजनगर।
उमाकांत यादव, पिता जयनारायण यादव, साकिन पदमा, लदनियां।
रंजन कुमार, पिता रामकृपाल यादव, साकिन बेल्ही, जयनगर
पुलिस ने आरोपितों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मधुबनी ग्रामीण एसपी ने बताया कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

