देश - विदेशबड़ी खबरेबिहारराजनीतिकशिक्षासमस्या

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का छात्रों से मिलना  क्या खत्म होगा 18 दिन पुराना आंदोलन 24 घंटे में आएगा बड़ा फैसला

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ 18 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन में  बड़ा मोड़ आ गया। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हजारों छात्रों को मनाने के लिए बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत खुद सड़क पर उतर आए।

डाकबंगला चौराहे पर छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। छात्र CM हाउस की ओर कूच करने पर अड़े थे। स्थिति को बिगड़ता देख मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से सीधे बातचीत की।

मुख्य सचिव ने क्या कहा
प्रदर्शन के दौरान मुख्य सचिव ने छात्रों की सभी मांगों को विस्तार से और गंभीरता से सुना। उन्होंने छात्रों से कहा आपकी सभी मांगें सरकार तक पहुंच गई हैं। मैं आपसे सिर्फ 24 घंटे का समय मांग रहा हूं। आपकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। छात्रों के हित में सकारात्मक फैसला लेने का पूरा प्रयास होगा।

आंदोलन पर हुई चर्चा
मुख्य सचिव ने छात्रों से आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सड़क जाम न करें। सरकार उनकी बात सुन रही है।

छात्रों ने भी अपनी बात रखी। एक छात्र नेता ने कहा हम 18 दिन से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार 24 घंटे में ठोस और सकारात्मक निर्णय लेगी। अगर फैसला नहीं आया तो हमारा आंदोलन और तेज होगा।

छात्रों में उम्मीद
मुख्य सचिव के मिलने के बाद छात्रों में एक नई उम्मीद जगी है। लंबे समय बाद सरकार के किसी बड़े अधिकारी ने सीधे छात्रों से बात की है। इससे पहले छात्र लगातार आरोप लगा रहे थे कि कोई उनकी सुन नहीं रहा है।

फिलहाल छात्र डाकबंगला चौराहे पर ही डटे हुए हैं और सरकार के 24 घंटे वाले आश्वासन का इंतजार कर रहे हैं।