लदनियां में 28 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार भेजे गए जेल
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियां थाना पुलिस ने नशा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से 28 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
इस संबंध में कांड सं. 362/26, दिनांक 25.08.26, धारा 20/21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बतादें की रौनक कुमार साह, उम्र 20 वर्ष, पिता राकेश साह, निवासी – खुटौना थाना, जिला मधुबनी।
2. रमण कुमार उर्फ रामजी साह, उम्र 34 वर्ष, पिता स्व. सुखदेव साह, निवासी – पंजराही, थाना लदनियां, जिला मधुबनी के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पिपराही से गाढ़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर डिभहार स्थान से 100 मीटर पश्चिम में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से उक्त मादक पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है। दोनों को न्यायिक हिरासत में मधुबनी जेल भेज दिया गया है।

