वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राम कुमार यादव की माता को आकस्मिक निधन
कृष्णा कुमार
मधुबनी/ लदनियां प्रखंड अंतर्गत दोनवारी गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राम कुमार यादव की माता व रामाशीष यादव की धर्म पत्नी वयोवृद्ध राजो देवी का आकस्मिक निधन देर शाम अपने गांव दोनवारी में हो गया। वे करीब 70 वर्ष की थी।
अंतिम संस्कार अपने गांव दोनवारी में ही वेदमंत्रोच्चार के साथ हिन्दू रीति रिवाज़ से किया गया। मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र पत्रकार राम कुमार यादव ने दी। अपने पीछे पति रामाशीष यादव, पत्रकार राम कुमार यादव, रविंद्र यादव एवं अरविन्द यादव सहित भरेपुरे परिवार छोड़ गये।
उनके आकस्मिक निधन पर राजद के पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, पंसस दिलीप कुमार यादव, कुमरखत पूर्वी पंचायत के मुखिया नवीन कुमार यादव, कुमरखत पश्चमि पंचायत की मुखिया फूलकुमारी देवी, पूर्व मुखिया अमर बहादुर, गिधवास पंचायत के मुखिया अजय कुमार साह, जिप सदस्या ललिता देवी, जिप सदस्य व लदनियां प्रखंड राजद अध्यक्ष झमेली राम, प्रमुख भोगेन्द्र यादव, नेता प्रमोद कुमार, इंजिनियर देवनाथ प्रसाद, धर्म विजय यादव, वीरेंद्र यादव, भरत कुमार समेत दर्जनों समाजसेवी न गहरी शोक संवेदना की है।

