सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना में निःशुल्क हृदय एवं नेत्र जांच शिविर
न्यूज़ डेक्स
पटना/ सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना की
चिकित्सा शाखा द्वारा दिनांक 24.08.2026 को कार्मिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता हेतु निःशुल्क हृदय एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में, Dr. S.K.Rai, DIG(Medical), FTR HQ, SSB Patna, Dr. Nishi Kant, Comdt.(Medical), SSB, डॉ. आदित्य कुमार, MD, कार्डियोलॉजिस्ट, Asian City Hospital, Patna तथा डॉ. दिव्या कुमारी, MD (Ophtha), Eye Specialist, Sai Hospital, Patna एवं उनकी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में 42 कार्मिकों की कार्डियोलॉजी जांच एवं 61 कार्मिकों की नेत्र जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच के साथ कार्मिकों को हृदय एवं नेत्र स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के संबंध में जानकारी दी गई।
यह शिविर कार्मिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक उपयोगी पहल साबित हुआ।

