बिहारशिक्षासमस्यासंस्कृतिसाहित्य

विद्यालय संचालन में लापरवाही पर बीईओ को तत्काल प्रभाव से मुक्त DM का शक्त निर्देश

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार सिंह 

मधुबनी/ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बिस्फी प्रखंड के नये प्राथमिक विद्यालय, रामसागर टोल के पेड़ के नीचे संचालित होने संबंधी वीडियो प्रसारित होने के मामले को गंभीरता से लिया है।

मामले में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बिस्फी शेखर कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बिस्फी एवं शैक्षणिक अंचल चहुटा के प्रभार से हटा दिया गया है। और उन्होंने कहा कि भवनविहीन अथवा भूमिहीन विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के लिए निकटतम विद्यालय से टैग कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।यदि किसी विद्यालय का संचालन निजी भवन, खुले मैदान, पेड़ के नीचे या किसी अस्थायी संरचना में हो रहा है और इससे बच्चों के पठन-पाठन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है, तो संबंधित विद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई निकटतम विद्यालय में सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस संबंध में बीईओ को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

सभी बीईओ को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भवन विहीन अथवा भूमिहीन विद्यालय का संचालन पेड़ के नीचे, खुले मैदान या अस्थायी संरचना में इस प्रकार होता पाया गया कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।