बिहारमनोरंजनराजनीतिक

दुल्लीपट्टी में भोजपुरी एलबम ‘तोड़ देले कमरिया राजा जी’ का भव्य प्रमोशन, प्रोड्यूसर सुनील कुमार गुप्ता का हुआ सम्मान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी/जयनगर अनुमंडल के दुल्लीपट्टी में भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक खास और मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां चर्चित भोजपुरी एलबम ‘तोड़ देले कमरिया राजा जी’ के प्रमोशन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इसके बाद एलबम की सफलता और पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए केक कटिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान एलबम के प्रोड्यूसर सुनील कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भोजपुरी एलबम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुंबई में रहकर भोजपुरी सिनेमा के क्षेत्र में बना रहे पहचान कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जयनगर क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार गुप्ता मुंबई पहुंचकर भोजपुरी फिल्म एवं एलबम निर्माण के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। स्थानीय स्तर से निकलकर मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में उनका प्रयास क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
सुनील कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि अपनी मेहनत और लगन से वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं और इसी तरह अपने क्षेत्र, प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन करते रहें।
एक गाना रिलीज, दूसरा जल्द होगा रिलीज आयोजकों की ओर से बताया गया कि भोजपुरी एलबम ‘तोड़ देले कमरिया राजा जी’ का एक गाना पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वहीं एलबम का दूसरा गाना भी जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज किया जाएगा। रिलीज हो चुके गाने का वीडियो Worldwide चैनल पर देखा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान एलबम से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की गई। दर्शकों ने एलबम को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए आने वाले गाने का इंतजार करने की बात कही। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी प्रमोशन कार्यक्रम में प्रोड्यूसर सुनील कुमार गुप्ता, रामजी प्रसाद गुप्ता, लीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, उप मुखिया प्रमोद गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि सरोज यादव, उप सरपंच राम भजन मंडल, पूर्व मुखिया लक्ष्मी मंडल, पंचायत समिति सदस्य कमल देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोर गुप्ता, वार्ड सदस्य चंदन गुप्ता, समाजसेवी शिवजी प्रसाद गुप्ता, राजदेव मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एलबम ‘तोड़ देले कमरिया राजा जी’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह एलबम दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाएगा और सुनील कुमार गुप्ता आने वाले समय में भोजपुरी मनोरंजन जगत में क्षेत्र का नाम और भी ऊंचा करेंगे।