बिहारदेश - विदेशबड़ी खबरेशिक्षा

BPSC परीक्षा नियंत्रक सस्पेंड हाथी चले बाजार वाला बयान पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक IAS राजेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।  TRE-4 परीक्षा को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा दिया गया विवादित बयान ही उनकी इस कार्रवाई का कारण बना।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए परीक्षा नियंत्रक ने कहा था ।हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।उनका यह बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।

दरअसल, BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस दौरान पत्रकारों ने परीक्षा में देरी और पारदर्शिता को लेकर सवाल पूछे। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों और मीडिया की आलोचना को लेकर यह कहावत कह दी।

उनके इस बयान को मीडिया और अभ्यर्थियों के अपमान के तौर पर देखा गया। BPSC अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर #Suspend_BPSC_Controller ट्रेंड करा दिया और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की।

इस बयान का वीडियो वायरल होते ही मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना, अभद्र और सरकारी सेवक की मर्यादा के खिलाफ माना।

CM के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने देर रात ही IAS राजेश कुमार सिंह को निलंबन का आदेश जारी कर दिया। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी अधिकारी मीडिया और छात्रों के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता।

इस निलंबन के बाद BPSC में हड़कंप मच गया है। TRE-4 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों ने इस फैसले का स्वागत किया है।

एक अभ्यर्थी ने कहा हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और अधिकारी हमें कुत्ता कह रहे हैं। CM ने सही कार्रवाई की है।

फिलहाल BPSC के नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति तक परीक्षा शाखा का अतिरिक्त प्रभार किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को दिया जाएगा।