Uncategorized

सरकारी चापाकल पर भैंस धोने को लेकर विवाद कुल्हाड़ी से वार कर युवक का सिर फोड़ा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

मधुबनी/रहिका थाना क्षेत्र में सरकारी चापाकल पर भैंस धोने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। घायल प्रमोद कुमार दास, पिता स्वर्गीय रामशरण दास, निवासी एकतारा, थाना रहिका, जिला मधुबनी का इलाज रहिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घायल प्रमोद कुमार दास ने बताया कि सरकारी चापाकल पर भैंस धोने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राकेश दास ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रहिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्रमोद कुमार दास का आरोप है कि राकेश दास और उसके परिवार के लोगों द्वारा पहले भी उनके परिवार के साथ विवाद और मारपीट की गई थी। करीब छह महीने पहले भी उनके परिवार पर हमला किए जाने की बात उन्होंने कही। उस समय ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों पक्षों को समझाया था और भविष्य में इस तरह का विवाद नहीं करने की हिदायत दी थी।

घायल ने बताया कि मंगलवार को वह सरकारी चापाकल पर भैंस धो रहे थे। इसी दौरान राकेश दास वहां पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि राकेश दास ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

घायल पक्ष के अनुसार घटना के बाद वे अरेर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह दी। घायल का इलाज रहिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

घटना में राकेश दास, पिता सियारशरण दास और कमलेश दास के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।