छात्र प्रदर्शन में हिंसा के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 500 अज्ञात पर FIR 40+ हिरासत में
न्यूज डेस्क
पटना/ राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के बाद पटना पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली, गांधी मैदान और सचिवालय थाना में कुल 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
40 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद से अन्य आरोपितों की पहचान कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

