उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश - विदेश

मैं अपने ही देश के भविष्य पर लाठी नहीं चला सकता CRPF जवान का वायरल बयान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

दिल्ली/ जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान उत्तर प्रदेश ने छात्रों को देखकर भावुक होकर यह बात जवान के हवाले से कहा जा रहा है।मेरे बच्चे ने भी यही पेपर दिया है। मैं उन छात्रों पर लाठी कैसे चला दूं जिनमें मुझे अपना ही बेटा-बेटी दिखाई देते हैं।

 

मैं अपनी वर्दी और अपने कर्तव्य का सम्मान करता हूं लेकिन निर्दोष छात्रों पर बल प्रयोग करने की इजाज़त मेरा ज़मीर नहीं देता। अगर मेरी इस बात की वजह से मेरी नौकरी चली जाए, तो भी मुझे मंज़ूर है। मैं अपने ही देश के भविष्य पर लाठी नहीं चला सकता। छात्रों की आवाज़ सुननी चाहिए, उन्हें डराकर नहीं दबाना चाहिए।अगर यह दावा सत्य है तो यह एक फोर्स के जवान की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण है। वर्दी के कर्तव्य और इंसानियत के बीच का द्वंद्व इस बयान में साफ दिखता है।