क्राइमबिहार

बाइक पर लदा काला बैग में नेपाली शराब के साथ बेंगाटोल निवासी हरिओम यादव गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

मधुबनी /लदनियां थाना  में पदस्थापित  साथ सशस्त्र बल पुलिस वाहन से समय 22:00 बजे रात्रि गश्ती, विशेष छापामारी में थाना से प्रस्थान किया था। रात्रि गश्ती, विशेष छापामारी के क्रम में समय करीब 23:10 बजे लदनियां बाजार में थे तो थानाध्यक्ष महोदय द्वारा सूचना मिली कि नेपाल की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब लेकर ग्राम लक्ष्मीनियां होते हुए भगवतीपुर की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदा० को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाई हेतु महाल चौकीदार को सूचित कर साथ के बल के साथ लदनियां बाजार से प्रस्थान किया। महाल चौकीदार के साथ समय करीब 23:25 बजे ग्राम लक्ष्मीनियां पहुँचे ही थे कि देखा कि नेपाल की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैग लेकर आ रहा है। जैसे ही व्यक्ति की नजर पुलिस पर पड़ी तो व्यक्ति तेजी से मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से ग्राम लक्ष्मीनियां में मध्य विद्यालय के पास सड़क पर पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम पता हरिओम कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पे० स्व० विन्देश्वर यादव सा० बेंगाटोल थाना लदनियां जिला मधुबनी बताया।

पकड़ाये व्यक्ति से बैग के बारे में पूछा तो उसके द्वारा बताया कि बैग में शराब है जिसे वह नेपाल से लाकर भारत में बेचता है। तत्पश्चात् स्थानीय गवाह नहीं होने के कारण साथ के बल के 1. चौ0 1/1 गुगली पासवान एवं गृ०सि० 313483 ऋषिकेश कुमार के समक्ष तलाशी के नियमों का पालन करते हुए मोटरसाइकिल एवं उसपर लदा बैग का तलाशी लिया तो 1. एक काला स्पलैण्डर मोटरसाइकिल रजि० नं० अंकित नहीं, चेचिस नं० MBLHAW226RHF73407, इंजन नं० HA11E7RHF69040 एवं उसपर लदा काला बैग से नेपाली देशी शराब 90 बोतल मामाश्री एवं 90 बोतल कस्तूरी कुल 180 बोतल प्रत्येक बोतल 300 एम.एल० का कुल मात्रा 54 ली० नेपाल निर्मित देशी शराब बरामद हुआ। जिसको विधिवत जब्ती सूची बना कर जब्त किया। जिस पर दोनों गवाह स्वेच्छा से अपना अपना हस्ताक्षर बना दिये। बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब का भण्डारण करना, परिवहन करना एवं बिक्री करना एक संज्ञेय अपराध है। जिसके तहत हरिओम कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पे० स्व० विन्देश्वर यादव सा० बेंगाटोल थाना लदनियां जिला मधुबनी एवं जब्त मोटरसाइकिल के मालिक को आरोपित करते हुए शराब के साथ पकड़े जाने के आरोप में हरिओम कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को देते हुए जब्ती सूची की एक प्रति गिरफ्तार हरिओम कुमार यादव को पकड़े।