बड़ी खबरेबिहारस्वास्थ्य

बिहार में 2014 अधिकारियों का तबादला 12 IPS, 53 DSP बदले, अमृत राज ATS चीफ, स्वास्थ्य विभाग में 415 ट्रांसफर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार सरकार ने पुलिस-प्रशासन के 18 विभागों में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। कुल 2014 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें 12 आईपीएस, 53 डीएसपी, 175 बीडीओ, 270 सीओ, डॉक्टर और इंजीनियर शामिल हैं। गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, राजस्व समेत सभी प्रमुख विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।

एडीजी अमृत राज को एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की नई जिम्मेदारी दी गई है।
सुधांशु कुमार को एसवीयू (विशेष निगरानी इकाई) की कमान सौंपी गई है।
अनुपम को विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है।
सन्नी दयाल को पटना का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।

योगेश कुमार को पटना का डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) बनाया गया है।

भोजपुर मुठभेड़ मामले के आरोपी और जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी बनाया गया है। इस पोस्टिंग को प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग 415 अधिकारियों का तबादला  डॉक्टर, सिविल सर्जन, अधीक्षक बदले गए।
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग 300 अधिकारियों का फेरबदल।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 270 सीओ (अंचल अधिकारी) बदले गए।
ग्रामीण विकास विभाग175 बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) की नई पोस्टिंग।

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कसावट, कानून-व्यवस्था में सुधार और जन शिकायतों के निपटारे के लिए यह फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही जगह जमे अधिकारियों को हटाकर नई ऊर्जा लाने की कोशिश है।