बिहार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में मण्डलकारा लखीसराय का औचक निरीक्षण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 सौरव कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय  /विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में मण्डलकारा लखीसराय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ एलएडीसीएस एवं सहायक एलएडीसीएस भी उपस्थित रहे। विभिन्न वार्ड, विधिक सहायता केंद्र, अस्पताल, रसोईघर और बहुउद्देशीय कक्ष का जायजा लिया गया और कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया।

निरीक्षण के क्रम में कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे निसंकोच अपनी बात रखें । जेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि बंदियां को आत्मनिर्भर बनाने की उद्देश्य से कौशल विकास प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है इसके तहत मशरूम उत्पादन चित्रकला पेंटिंग कंप्यूटर और मछली पालन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है इसके लिए मंडलकारा में एक शिक्षक की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सचिव विधानंद सागर ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि कैदियों को विधि सम्मत सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए और जेल परिसर में साफ सफाई वह समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
तदुपरांत नालसा एवं बालसा के निर्देशानुसार मुलाकाती लीगल एड हेल्प डेस्क का सचिव श्री विधानंद सागर ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान के एलईडीसीएस श्री प्रजापति झा एवं सहायक एलईडीसीएस श्री कमलेश कुमार जेल सुपरिंटेंडेंट एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान सचिव विधानंद सागर ने बताया कि बंदियों के संबंध में जो भी विधिक सहायता मुलाकाती प्राप्त करना चाहेंगे वह मुलाकाती लीगल एड हेल्प डेस्क से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी बताया गया कि जो भी सूचना अथवा सेवा यहां हेल्प डेस्क से दी जाती है वह निशुल्क दी जाती है।