बड़ी खबरेक्राइमबिहार

बीपीएससी छात्र पिटाई मामले में बड़ी कार्रवाई दरोगा शिल्पी कुमारी निलंबित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

सहरसा / बलवाहाट थाना में बीपीएससी अभ्यर्थी के साथ कथित बर्बर पिटाई मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा शिल्पी कुमारी को निलंबित कर दिया है।

मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। आरोप है कि छात्र को थाना लाकर बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा था और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही थी।

प्रशासन द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई करते हुए संबंधित दरोगा को निलंबित किया गया है। वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।