बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार और अधिसूचना सामने मंत्रियों की सूची थी तो विजय चौधरी और विजयेंद्र कुमार यादव के नाम के सामने सिर्फ मंत्री लिखा गया था
न्यूज डेस्क
पटना/पिछले सात तारीख को जब बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ और वो अधिसूचना सामने आई, जिसमें मंत्रियों की सूची थी, तो विजय चौधरी और विजयेंद्र कुमार यादव के नाम के सामने सिर्फ ‘मंत्री’ लिखा गया था।
इसके बाद तो फिर राजनीतिक बवाल मच गया
दरअसल, पिछले दिनों जब शपथ ग्रहण हुआ था, तो उनमें विजय चौधरी और विजयेंद्र यादव को उप-मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया था, लेकिन जब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद दूसरी सूची आई, तो उनके नाम के सामने उप-मुख्यमंत्री न लिखा जाने पर पूरे सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे।
पूछा जाने लगा कि आखिर उप-मुख्यमंत्री इनके नाम के सामने क्यों नहीं लिखा गया। इसके बाद कई नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
कहा जाता है कि विजय चौधरी ने कहा कि हो सकता है कि टंकण की कोई गलती रही हो, लेकिन सवाल यह है कि इतने बड़े पद के बाद किसी व्यक्ति का पद न लिखा जाए, और उससे यह कहा जाए कि गलती हो गई, तो इस तरह की गलतियां नीतीश कुमार के दौर में क्यों नहीं हुईं, जब नीतीश कुमार के साथ दो उप-मुख्यमंत्री बनाए जाते थे। सोशल मीडिया इन सवालों को लगातार उठा रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या भाजपा धीरे-धीरे जनता दल (यूनाइटेड) को उसकी औकात बताने में लगी है।

