SSB के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने सौंपा दायित्व, राजेंद्र कुमार ने संभाली नई कमान
मधुबनी /48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट एवं श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट महोदय के मध्य विधिवत चार्ज हैंडिंग/टेकिंग प्रक्रिया संपन्न हुई।
ज्ञातव्य है कि श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट महोदय का स्थानांतरण 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर से सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हुआ है, जबकि श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट महोदय क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत से स्थानांतरित होकर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में पदस्थापित हुए हैं।
चार्ज हैंडिंग/टेकिंग के दौरान श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट महोदय द्वारा वाहिनी के प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी कार्यों, प्रगति पर चल रहे कार्यों, लंबित मामलों तथा महत्वपूर्ण टास्क की विस्तृत जानकारी श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट महोदय के साथ साझा की गई।
तत्पश्चात श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा वाहिनी का कार्यभार एवं पूर्ण चार्ज औपचारिक तौर पर ग्रहण किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे एवं इस प्रक्रिया के साक्षी बने।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री राजेंद्र कुमार, कमांडेंट महोदय ने वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करना वाहिनी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कार्मिकों से समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

