सीमावर्ती युवाओं 15 दिवसीय “Two-Wheeler Servicing & Repairing Course का शुभारंभ
News desk
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 08 मई 2026 को समवाय दुल्लीपट्टी में 15 दिवसीय Two-Wheeler Servicing & Repairing Course का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राजेन्द्र कुमार, कमांडेंट 48वीं वाहिनी SSB जयनगर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में श्री विमल गुप्ता, उप कमांडेंट (प्रचार) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक उप निरीक्षक (संचार) महेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं Vibrant Village तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में Vibrant Village के कुल 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम रमा फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री राजेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कमांडेंट महोदय ने अपने संदेश में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना सशस्त्र सीमा बल की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रमा फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री देवेश पांडे जी द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं भविष्य में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

