दो अभियुक्त गिरफ्तार एवं लैपटॉप, मोबाइल और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद
पटना /गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुपौल साइबर थाना कांड सं0-23/2026 की जाँच के क्रम में अवैध वेबसाइट के माध्यम से aadhar enrollment client software का उपयोग कर फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पैन कार्ड आदि सरकारी दस्तावेज बनाये जा रहे हैं।
विशेष गठित टीम द्वारा साइबर थाना पूर्णियों के नेतृत्व में चंपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमन कैफे पर छापामारी में छोटू कुमार को लैपटॉप पर अवैध वेबसाइट खुले अवस्था में फर्जी दस्तावेज बनाते पाया गया। देव साइबर कैफे (बनैली, चंपानगर) पर बिट्टू कुमार को अवैध वेबसाइट के माध्यम से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाते पाया गया जिसकी वीडियो ग्राफी अभिलेखबद्ध की गई। सुमन कुमार/छोटू कुमार के पास से बड़ी संख्या में अप्रदत्त बैंक पत्र, पासबुक एवं एटीएम कार्ड के साथ-साथ फर्जी आधार कार्ड, EPIC कार्ड एवं फर्जी राशन कार्ड बरामद किये गये।बिट्टू कुमार के पास से अवैध वेबसाइट से प्रिन्ट फर्जी निवास प्रमाण पत्र बरामद हुआ। इस प्रमाण पत्र का QR CODE , के० नगर ब्लॉक का विवरण दिखाता है, मरंगा थाना क्षेत्र, सतकोड़ारिया में अभय मेहता उर्फ बिक्की के घर पर छापामारी में कंप्यूटर में अवैध वेबसाइट खुली मिली एवं फर्जी दस्तावेज डाउनलोड अवस्था में पाये गये। अभय मेहता पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। मौके से लैपटॉप, मोबाइल, स्कैनर और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज व बैंक संबंधी कागजात बरामद किए गए।

