बड़ी खबरेबिहार

कलुआही के ग्रामीणों ने पकड़ी स्कूल का 34 क्विंटल खाद्यान्न की चोरी, मचा बबाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/कलुआही प्रखंड के उपप्रमुख चंद्र प्रकाश कुमार व ग्रामीणों ने स्कूलों के नाम पर आवंटित खाद्यान्न के वितरण में बड़े पैमाने पर हुए घपले को उजागर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलिकापुर में 27 क्विंटल की जगह 5 क्विंटल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिरसौलिया में 21 . 5 क्विंटल की जगह 16 . 5 क्विंटल एवं मध्य विद्यालय मलमल में 17 क्विंटल की जगह 10 क्विंटल खाद्यान का वितरण किया गया है। खाद्यान्न का उठाव एफसीआई खजौली से हुआ था। वाहन चालक व वितरण करने वाले पकड़े गए कर्मी के अनुसार उक्त स्कूलों के लिए गोदाम से  खाद्यान्न दिया गया है।

ग्रामीणों ने वाहन को कब्जे में लेकर एसडीओ को जानकारी दी। एसडीओ ने एमओ को जांच का आदेश दिया है।