दिल्लीदेश - विदेशबिहार

आतिशी मार्लेना को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री बनने पर बधाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना )आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा एवं प्रदेश प्रवक्ता बबलू ने आतिशी मार्लेना को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आतिशी मार्लेना ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। अब, उनके मुख्यमंत्री बनने की घोषणा एक ऐतिहासिक क्षण है जो दिल्ली की प्रगति और विकास के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हम आतिशी जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनके नेतृत्व में दिल्ली और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी। शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में उनके दूरदर्शी विचारों और सशक्त नेतृत्व से दिल्ली की जनता को निरंतर लाभ मिलता रहेगा।